ग्राम सभा बोरा में किया रात्रि प्रवास घर-घर भ्रमण करके भक्तों को दिया आशीर्वाद माँ नारी चंडिका देवी

ट्टी तल्ला नागपुर क्षेत्र नौज्यूला की मां भगवती नारी चंडिका देवी,
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार/ दुर्गाधार रुद्रप्रयाग

ग्राम सभा बोरा में किया रात्रि प्रवास घर-घर भ्रमण करके भक्तों को दिया आशीर्वाद माँ नारी चंडिका देवी।

रुद्रप्रयाग-- तीस साल बाद  जनपद के पट्टी तल्ला नागपुर क्षेत्र नौज्यूला की मां भगवती नारी चंडिका देवी कई गावों का दिवारा भ्रमण करके, अयोध्या में रामलला के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा भव्य आयोजन कार्यक्रम के शुभ अवसर पर ग्राम सभा बोरा में पहुंची ग्रामीणों द्वारा मां भगवती का भव्य स्वागत किया गया।

ग्राम प्रधान जयंती  गुसाई ने अपने घर पर पंचायत चौक में संपूर्ण ग्राम सभा के नेतृत्व में मां भगवती के चरणों में भेंट अर्पित की।  देवी के साथ आये सभी, सदस्यों का जलपान कराया, संध्या कालीन समय में कीर्तन मंडली  महिलाओ के द्वारा सुंदर भजनों के साथ  ढोल दमोह  के साध कई मातृ शक्तियों पर मां दुर्गा भगवती भी अवतरित हुई। 





नौज्यूला मन्दिर समिति के अध्यक्ष दीक्ष सिंह रावत  ने सभी भक्तों को अवगत कराया कि मां भगवती चंडिका  देवी सत्रह नवंबर 2023 को देवरा निकली थी, आज तीसरा महिना चल रहा है, पूरब दिवारा संपन्न हो गया है, उत्तर दिवारे में  देवी भ्रमण पर  चल रही है, ढाई सौ गावो का भ्रमण पूरा हो चुका है, पश्चिम दिवारे को पूरा होते ही माँ भगवती के मन्दिर के ऊपर बडम तोली मे विधी विधान के साथ, पूजा करने के साथ बन्यात   पूरी  होगी। 

                    इस शुभ अवसर पर, ग्राम प्रधान जयंती गुसाई, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह गुसाई, मानेंद्र कुमार, महाबीर सिंह गुसाई, प्रेम सिंह कठैत, जीतपाल सिंह गुसाई, मानवेंद्र सिंह गुसाई, लकपत् सिंह गुसाई, यशवंत सिंह गुसाई, महिला कीर्तन मंडली अध्यक्ष किरण गुसाई, सोणी देवी, धनपाल गुसाई, करणवीर सिंह गुसाई, दीपेंद्र गुसाई, मदन सिंह गुसाई,, राखी गुसाई,   सुनीता देवी, बबीता गुसाई, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, दीपक कुमार, रविंद्र गुसाई, कुलदीप सिंह गुसाई, दशरथ सिंह गुसाई, आदि सभी उपस्थित रहे। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->