बुढ़ना के अटल आदर्श राजकीय इटंर मे आयोजित होगा एक दिवसीय लस्या पट्टी महोत्सव

एक दिवसीय लस्या पट्टी महोत्सव,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

बुढ़ना के अटल आदर्श राजकीय इटंर मे आयोजित होगा एक दिवसीय लस्या पट्टी महोत्सव।

महोत्सव मे चक्रव्यूह होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र।

जखोली-पहाड़ी संस्कृति को बरकार रखने के लिए पहाड़ वासियो को हमदीपशा प्रयासरत रहना जरूरी नहीं है क्योंकि हमारी संस्कृति ही हमारी शान है  इसलिए हमारी संस्कृति की पूरे दुनिया मे पहचान एक अलग ही पहचान है।

इसी पहिचान को आगे भी कायम रखने के लिए लस्या पट्टी के ग्रामीणों ने भी एक महोत्सव कराने निर्णय लिया।इस महोत्सव को लस्या पट्टी महोत्सव नाम दिया गया है।

कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र भंडारी ने बताया कि इस महोत्सव का आयोजन 26 नंवबर 22023 रविवार को अटल आदर्श राजकीय इटंर कालेज बुढ़ना के प्रागंण मे सुबह  किया जायेगा।कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शूरू होगा।

लस्या महोत्सव, संस्कृत यात्रा शिव स्तुति नमामीशमीशान निर्वाणरूपं के साथ दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ की जायेगी।

शिव स्तुति राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के 50 छात्रो सहित लस्या पट्टी के 20 हारमोनियम वादको द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

कार्यक्रम के संरक्षक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजेन्द्र सिह नेगी, कार्यक्रम की अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह व मुख्य अतिथि रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिह चौधरी होंगे

विशिष्ट अतिथि जखोली क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रदीप थपलियाल, मोटिवेशन स्पीकर वरिष्ठ सर्जन डाक्टर महेश भट्ट व कर्नल अजय कोठियाल होंगे।

क्या होंगे महोत्सव मे मुख्य आकर्षण केन्द्र।

उत्सव ग्रूप द्वारा गढ़वाल के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी डाक्टर राकेश भट्ट द्वारा निर्देशित लोकप्रिय, लोक नाट्य चक्रव्यूह अभिमन्यु की प्रस्तुति दी जायेगी।

विभिन्न क्षेत्रो मे उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके या जो वर्तमान मे सेवाएं दे रहे हैं। विशिष्ट जनो की गरिमामय उपस्थित मे लस्या पट्टी के एमबीबीएस, बीएएमएस, आर्मी अधिकारी, देश की सेवा करते बार्डर पर शहीद हुए सैनिको के आश्रितों, आईआईटी, एन आईटीआई से इंजीनियरिंग कर रहे विभिन्न उच्च पदो पर अपनी सेवाए दे रहे युवाओं, प्रगतिशील किसानो, प्रसिद्ध ढोल वाद्यको व समाज सेवा मे अनुकरणीय कार्य कर रहे युवाओं को उनके मात-पिता सहित लस्या गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा।

वही बैठक के दौरान लस्या पट्टी के जनप्रतिनिधियों  व बुढ़ना ब्यापार सभा द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि महोत्सव किसी भी बहारी व्यक्ति को दुकान लगाने की अनुमति नही है।

केवल स्थानीय बाजार मे रेग्युलर दुकनदारो सहित स्थानीय व्यक्तियो को केवल अपने स्वयं के घरेलू उत्पाद जैसे दाल, माल्टा, घी आदि बेचने की इज्जाजत होगी।

महोत्सव मे उपस्थित बिशिष्टजनो को वोकल फार लोकल की तर्ज पर लस्या पट्टी के उत्पाद, झगोरे की खीर, आलू के गुटखे, कोदे के बिस्किट, सोयाबीन की नमकीन व मारच्छे (चौलाई) के लड्डू परोसें जायेगें।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->