वाहन सड़क से 50 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त 6 लोग घायल।
पागलनाला जोशीमठ के पास एक वाहन संख्या UA-07B-7085 (Maruti Suzuki Zen) सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। जिसमें कुल 06 लोग सवार थे सभी सामान्य घायल हैं। जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी पीपलकोटी भेज दिया गया है
घायल का विवरण-
1. पंकज कुमार पुत्र गिरीश लाल निवासी तिलफडा चमोली उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)।
2. सचिन पुत्र बुद्धीलाल निवासी गाँधीनगर जोशीमठ उम्र 27 वर्ष।
3. भरत सिंह पुत्र फलेह सिंह निवासी जोशीमठ उम्र 26 वर्ष।
4. आशीष पुत्र दर्शन लाल निवासी सैकोट बछेर चमोली उम्र 35 वर्ष।
5. हंसलाल पुत्र सहोन लाल निवासी रविग्राम जोशीमठ उम्र 45 वर्ष।
6. लोकचन्द्र पुत्र सत्य लाल निवासी रविग्राम जोशीमठ उम्र 35 वर्ष।



