अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 09 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 09 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ थाना गोपेश्वर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 09 पेटी अंग्रेजी शराब व 02 पेटी बीयर के साथ थाना गोपेश्वर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को किया सीज।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/नशे का अवैध व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। 

  इसी क्रम में दिनांक 31/07/2023 को थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मण्डल रोड गैस गोदाम के पास से वाहन संख्या UK-11B 0817 ब्रेजा कार में अभियुक्त प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री विजय सिंह रावत निवासी विजय मिष्ठान भण्डार नन्दप्रयाग चमोली उम्र- 32 वर्ष मूल निवासी मांसौ नन्दप्रयाग जनपद चमोली से कुल 09 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब (04 पेटी रॉयल स्टैग, 48 अद्दे रॉयल स्टैग सुपीरियर, 48 अद्दे जैक एंड जिल, 96 पव्वे जैक एंड जिल) व 02 पेटी बटवाइज़र बीयर) के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 24/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज़ किया गया।

       अवैध शराब के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान जारी है।

अभियुक्तों के नाम व पता-

प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 श्री विजय सिंह रावत निवासी विजय मिष्ठान भण्डार नन्दप्रयाग चमोली उम्र- 32 वर्ष मूल निवासी मांसौ नन्दप्रयाग जनपद चमोली। 

पंजीकृत अभियोग व धारा-

मु0अ0सं0 24/2023 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम। 

पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला

2. व0उ0नि0 गोपेश्वर संजीव कुमार चौहान

3. उ0नि0 सुमित बन्दूनी.

4. हे0कां0 गिरीश सती

5. कां0 प्रदीप कुकरेती

6. कां0 संजय पाल

7. हो0गा0 जगदीश

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->