अवैध रूप से परिवहन की जा रही 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरप्तार

अवैध रूप से परिवहन की जा रही 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पुलिस ने किया सीज़,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

अवैध रूप से परिवहन की जा रही 11 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन पुलिस ने किया सीज़।

चमोली-पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिए गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

  इसी क्रम में कल दिनाँक 24/07/2023 की रात्रि को थाना थराली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्रान्तर्गत भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान सिमलसैन थराली के पास से वाहन संख्या UK-11-TA-0587 (बोलेरो) में 

1. अभिषेक रावत पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कौब तहसील नारायणबगड़ पंती थराली उम्र 21 वर्ष 

2. देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम गुडम स्टेट प0वृ0 तलवाड़ी थराली उम्र 43 वर्ष को 11 पेटी सोलमेट व रायल स्टैग मार्का अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्तो के विरूद्ध थाना थराली पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं परिवहन हेतु प्रयोग में लाये गये वाहन को सीज कर दिया गया है।

नाम पता अभियुक्त- 1. अभिषेक रावत पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम कौब तहसील नारायणबगड़ पंती थराली उम्र 21 वर्ष।

2. देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम गुडम स्टेट प0वृ0 तलवाड़ी थराली उम्र 43।

मु0अ0सं0 26/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम।

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 अजीत कुमार

2- कां0 कृष्णा भंडारी

3- कां0 संदीप कुमार

4- हो0गां0 हितेंद्र रोशन

5- पीआरडी उमेश

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->