शादी के दौरान लड़की पक्ष से दहेज माँगना दुल्हे को पड़ा भारी

शादी के दौरान लड़की पक्ष से दहेज माँगना दुल्हे को पड़ा भारी, दुल्हे सहित बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बाँधा पेड़ पर,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

शादी के दौरान लड़की पक्ष से दहेज माँगना  दुल्हे को पड़ा भारी।

दुल्हे सहित बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बाँधा पेड़ पर, फिर भी दुल्हे ने नही छोड़ी जिद फिर बुलाई पुलिस।

शादी विवाह मे लड़के पक्ष की की और दहेज माँगना कोई नयी बात नही है समाज मे कई ऐसे मामले देखने व सुनने को हर रोज मिलते हैं जिसमे लड़की शादी मे दहेज लेने पर लगातार कानूनी कार्यवाही भी की जाती है फिर भी लोग लालच मे आकर दहेज माँगने का काम बराबर तरीक़े से कर रहे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्रांतर्गत स्थान भरपूर गाँव से दुल्हा बारात लेकर जौनपुर जिले मे पहुंची, लड़की पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया, व सभी बारात के मेहमानों को स्वरूचि भोज कराया।

बताया जा रहा है की सभी बाराती शराब के नशे मे टल्ली बने हुए थे, मेहमानों ने ढोल की थाप व डी जे पर जमकर डांस किया।

वही दुल्हन के घर पर आकर शेरवानी पहनकर बारात लेकर आये दुल्हे राजा की की लड़की पक्ष की और से जमकर आवाभगत की गयी।स्वरूचि भोग पर आंमत्रित किये गये बारातियों ने भी बड़े चाव से 56 भोगो का आंनद लिया,लेकिन जयमाला की रस्म पूरी तरह अदा भी नही हो पायी थी कि दुल्हन ने दहेज़ की माँग पर अड़ गया, इसके बाद जब दुल्हन को मनचाही चीज नही दी गयी तो तब   लड़का और लड़की यानी पक्षो मे कहासुनी हो गयी। लेकिन जब दुल्हा इसके बाद भी दहेज पर अड़ा रहा तो लड़की पक्ष ने बारात लेकर आये लोगो व दुल्हन को एक पेड़ मे बाँध दिया।

इसके बाद भी जब दुल्हा नही माना तो यथाशीघ्र पुलिस को इस बावत सूचना दी गयी, सूचना पाते ही पुलिस गाँव मे पहुंची और दोनो पक्षो को हिरासत मे लेकर थाने ले गयी उसके बाद दोनो पक्षो की और पंचायत बैठायी गयी, लेकिन कोई समाधान नही निकला बारातियों और दुल्हे को बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रतापगढ़। जयमाला के बाद होने वाली रस्म के दौरान दूल्हे की ओर से अधिक दहेज की डिमांड कर दिए जाने से बखेड़ा खड़ा हो गया। शुरुआती मान मनोव्वल के बाद जब दूल्हा अपनी मांग से टस से मस नहीं हुआ तो लड़की पक्ष ने दहेज की डिमांड कर रहे दूल्हे को अपने कब्जे में लेकर पेड़ से बांधा और उसकी खातिरदारी करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में जौनपुर जिले से आई बारात का लड़की पक्ष की ओर से जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्वरुचि भोज कराया गया। बारात की चढत के दौरान दारु के नशे में टल्ली हुए बारातियों ने ढोल की थाप और डीजे बज रहे गीतों पर जमकर धमाल काटा। डांस कर रहे बारातियों के साथ दुल्हन के दरवाजे पर शेरवानी पहनकर बारात लेकर आए दूल्हे राजा की लड़की पक्ष की ओर से जमकर आवभगत की गई।

स्वरूचि भोज पर आमंत्रित किये जाने पर बारातियों ने भी 56 भोग का मजा लेते हुए खूब पकवान उड़ाए। जयमाला के बाद हो रही रस्म पर जब दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज की डिमांड कर दी तो मौके पर बखेड़ा खड़ा हो गया। लड़का एवं लड़की पक्ष के बीच हुई कहासुनी के बीच दूल्हे राजा की काफी मान मनोव्वल की गई लेकिन जब दूल्हे राजा अतिरिक्त दहेज की डिमांड को लेकर टस से मस नहीं हुए तो लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे एवं उसके साथ बारात लेकर आए लोगों को एक पेड़ से बांध दिया।

इसके बाद भी जब दूल्हा दहेज में मनचाही चीज नही मिलने पर शादी करने से इनकार करता रहा तो मामले में पुलिस की एंट्री कराई गई। सूचना पाते ही गांव में पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पंचायत का सिलसिला चला। पूरे दिन पंचायत का दौर चलता रहा लेकिन मामले का कोई नतीजा नहीं निकला। अब दूल्हे और बारात को बंधक बनाने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->