15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनाँक- 01/04/2023 क
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

चैकिंग के दौरान 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना थराली पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 चमोली- पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनाँक- 01/04/2023 को पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त आनंद पाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम- रैंस तहसील थराली जनपद-चमोली को वाहन संख्या UK 07 BH 7154 डस्टर कार में परिवहन कर ले जाई जा रही 15 पेटी (360 हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना थराली में मुकदमा अपराध संख्या-8/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन संख्या उपरोक्त को सीज किया गया।   

अभियुक्त का नाम-पता

आनंद पाल पुत्र बलवंत सिंह, निवासी ग्राम रैंस तहसील थराली जनपद-चमोली।

बरामद माल-

15 पेटी (360 हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब।

सीज वाहन

UK 07 BH 7154 डस्टर कार

मु.अ.सं.- 

8/23 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम।

पुलिस टीम

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक श्री अजित कुमार

2. आरक्षी 40 ना.पु. संदीप

3. आरक्षी 90 ना.पु. मनवीर।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->