चिरबटिया मे वर्ष 2010 मे बना पर्यटन सूचना केन्द्र पर आज भी लटके है ताले

चिरबटिया मे वर्ष 2010 मे बना पर्यटन सूचना केन्द्र पर आज भी लटके है ताले,सूचना केन्द्र की 22 साल बाद 16 लाख रूपये की लागत से हाल मे करायी गयी मरोम्मत इ
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

चिरबटिया मे वर्ष 2010 मे बना पर्यटन सूचना केन्द्र पर आज भी लटके है ताले।

सूचना केन्द्र की 22 साल बाद 16 लाख रूपये की लागत से हाल मे करायी गयी मरोम्मत इतना खर्च होने के बावजूद भी नही आ रहा है काम।

मात्र शो पीस के लिए बनाया गया है भवन  किराए पर भी नही देता है भवन को पर्यटन विभाग।

जखोली-टिहरी और जनपद रूद्रप्रयाग जिले की सीमा मे लगे पर्यटक स्थल चिरबटिया मे बर्ष 2009-9 मे लगभग 10 लाख रूपये की लागत से पर्यटन सूचना केन्द्र का निर्माण करवाया गया था। आखिर गढ़वाल मंडल विकास निगम ने इस सूचना केन्द्र का निर्माण किस कारणो से करवाया होगा ये आज भी आम जनता की समझ से बहार है।

  शूरुआती दौर मे इस सूचना केन्द्र पर दस लाख निर्माण कार्य मे खर्चा होने के बावजूद भी सरकार को इससे 10 रूपये का लाभ नही हुआ। इसका मुख्य कारण यह भी है कि इस पर्यटन सूचना केन्द्र को मुख्य बाजार चिरबटिया से हटकर ऐसे स्थान पर बनाया गया है जिसका स्थानीय जनता के सिवाय अन्य किसी और बहार से चिरबटिया घुमने आने वाले पर्यटकों पता ही नहीं है। जबकि चिरबटिया चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है और यात्राकाल मे इसमे अच्छा ब्यवसाय चल सकता था लेकिन आज भी इस सूचना केन्द्र पर ताले लटके हुए है। सबसे बड़ी बात यह है कि वर्तमान समय मे जब यह सूचना केन्द्र जीर्णशीर्ण स्थित मे आ गया था तो तब 12 साल बाद फिर 16 लाख रूपये मरोम्मत के नाम से खर्च कर दिये गये।

अब सवाल ये भी है कि भवन का निर्माण 10 लाख मे और मरोम्मत 16 लाख मे। अभी ये भी संशय बना हुआ है कि ये भवन अभी तक  गढ़वाल मंडल विकास निकास निगम के हैण्डोओवर भी हुआ है या नही।  प्रधान दिनेश सिह कैन्तूरा, पूर्व प्रधान रूप सिह मैहरा, उपप्रधान त्रिलोक सिह कैन्तूरा, पूर्व प्रधान प्रेम सिह मैहरा, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिह कैन्तूरा आदि लोगो का कहना है कि पर्यटन के नाम पर आज भी इस भवन पर पर्यटन विभाग की और केवल बजट खर्च किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन इस ओर ध्यान देता तो यात्रा सीजन मे अच्छी आमदनी हो सकती थी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->