रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
ग्राम पंचायत धान्यू के धनेश्वर मन्दिर मे महायज्ञ पाँचवे दिवस के शुअवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने की शिरकत।
सह-मीडिया प्रभारी ने सपरिवार महादेव मंदिर मे टेका मथ्था।
जखोली -विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धान्यू लस्याम्पट्टी मे स्थित धनेश्वर मंदिर मे महायज्ञ के पाँचवे दिवस के पर शुभ अवसर पर इस महायज्ञ मे भगवान धनेश्वर महादेव के दर्शन के लिए सैकड़ों भक्तो का जनसैलाब उमड़ा।भक्तों ने भगवान महादेव के दरबार मे अपने और अपने परिवार की कुशलता हेतु मथा टेक कर मनते माँगी। वही विद्वान वेदाचार्यो के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ साथ यज्ञ मे आहुतियां दी।इसके साथ साथ आपको अवगत करा दे कि
धनेश्वर महादेव मंदिर मे इस विशाल महायज्ञ का आयोजन हर बारह साल मे पट्टी लस्या के लगभग 22 ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया जाता है। महायज्ञ के इस पाँचवे दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने महायज्ञ मे शिरकत की इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने धनेश्वर महादेव मन्दिर मे होने वाले इस भव्य और दिव्य महायज्ञ के लिए यज्ञ समिति व नागेन्द्र पर्यटन विकास समिति के समस्त
पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी इस मौके पर मुख्य अतिथि कमलेश उनियाल ने कहा कि हवन,यज्ञ, जप, तप हमारे जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, ये हमारे धर्म की धार्मिक संस्कृति है उन्होने कहाँ कि सैकड़ो साल से मठ, मन्दिर,धार्मिक स्थानों पर ऐसे महायज्ञो का आयोजन करना हमेशा हमारे हिन्दू धर्म की संस्कृति रही है,इसलिए हमारे उतराखंड को देवस्थली के नाम से पूरे विश्व मे पहचान रही है।
इस मौके पर विजेन्दर सिह मेवाड़ अध्यक्ष नागेन्द्र विकास पर्यटन समिति शरद सिह गहरवार अध्यक्ष यज्ञ समिति, सुन्दर सिह रावत पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल जखोली, शम्भू प्रसाद उनियाल ग्राम प्रधान देवल,नरेन्द्रसिंह राणा, हयात सिह राणा उतराखंड आन्दोलनकारी, परमजीत नेगी पूर्व प्रधान गोर्ती, अषाड़ सिह राणा पूर्व प्रधान मखेत, नागेन्द्र देवता रावल बसंत सिह राणा, पुजारी अवतार सिह राणा, राजेश्वर प्रसाद थपलियाल आचार्य, सहित कई भक्तगण मौजूद थे।


