अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चमोली पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसके लिए समस्त थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन क
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

नशा तस्करों के खिलाफ चमोली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिसके लिए समस्त थाना स्तर पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। जनपद चमोली को नशामुक्त बनाये जाने के अभियान के क्रम में दिनांक 03.01.2023 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कालेश्वर पुल के पास से अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र श्री वीरपाल, निवासी- ग्राम-इब्राहिमपुर लाल थाना धामपुर, जिला-बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- ग्राम-उत्तरौं, पो0-लंगासू, थाना-कर्णप्रयाग चमोली से 55 पव्वे 8PM मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। 

    अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 02/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित कुमार पुत्र श्री वीरपाल, निवासी- ग्राम-इब्राहिमपुर लाल थाना धामपुर, जिला-बिजनौर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- ग्राम-उत्तरौं, पो0-लंगासू, थाना-कर्णप्रयाग चमोली

पंजीकृत मु0अ0सं0-02/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम

बरामद माल

55 पव्वे 8PM मार्का अवैध अंग्रेजी शराब

पुलिस टीम

1. हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह

2. हे0कानि0 देवेन्द्र

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->