भारतीय जनतापार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर के सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट व आभार प्रकट किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से भेंट करते समय महानगर अध्यक्ष ने कहा की आपके मार्गदर्शन महानगर को पूर्व समय से मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। हम संगठन में कार्य करेंगे जिससे कि केंद्रीय नेतृत्व ओर राज्य के नेतृत्व द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर जनता की अपनी सरकार से उम्मीदें व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत व शुभकामनाएं दी तथा कहा कि महानगर में सभी कार्यमरताओं ने बहुत अच्छा कार्य किया है और 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ नगर निगम के चुनाव होने हैं जिसमे भाजपा का परचम पहले की तरह लहराना है।
इस कार्यक्रम में महानगर के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह ढिल्लों, श्री रतन सिंह चौहान, श्री संतोष सेमवाल, डॉ बबीता सहोत्रा, श्रीमती संध्या थापा, महानगर महामंत्री श्री बिजेन्द्र थपलियाल, श्री सुरेन्द्र राणा, महानगर मंत्री श्री राजेश काम्बोज, श्री देवेन्द्र पाल मोन्टी, श्री संदीप मुखर्जी, श्री विमल उनियाल, महानगर कोषाध्यक्ष श्री मोहित शर्मा, महानगर कार्यालय मंत्री श्री विनोद शर्मा एवं महानगर मीडिया प्रभारी श्री उमा नरेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


