प्रभात पुरोहित/संवाद सहयोगी चमोली
बेरासकुण्ड की तपस्थली में अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 कार्यक्रम का आयोजन।
भारत को वैश्विक अनाज हब (Global Hub for Millets) के रूप में स्थापित करने के लिए हर किसान तक जानकारी और मोटा अनाज पोषण के रूप में अपना प्रथम स्थान रखता है, इसलिए भारत के किसान मोटा अनाज के उत्पादन से समृद्ध हो सकें कि एक शानदार पहल भारत सरकार द्वारा मोटा अनाज उत्पादकों के लिए की गई है।
आज विकासखण्ड नन्दानगर के भगवान बेरासकुण्ड की तपस्थली में कृषि विभाग चमोली द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 जनपद स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य- खाद्य सुरक्षा और पोषण में पोषक अनाज ज्वार/बाजरा/अन्य मोटे अनाज के योगदान के बारे में जागरूकता का प्रसार करना है। पोषक अनाज के टिकाऊ उत्पादन और अनाज की गुणवत्ता में किस तरह से सुधार हो के लिए किसानों को प्रेरित करना है, पर्वतीय क्षेत्रों में उगाई जाने वाली मोटे अनाज की फसल में मुख्यतः मण्डुवा, झंगोरा व कोणी आदि जो कि पारम्परिक रूप से यहां उगाई जाती हैं जिनका योगदान खाद्य सुरक्षा और पोषण के सबसे अच्छे स्रोत हैं।
अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष चर्चा में क्यों है और परिचय- अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 को जन आंदोलन का रूप देने के साथ साथ भारत को वैश्विक पोषक अनाज हब के रूप में स्थापित करने के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह वर्ष साझा किया है।
अंतराष्ट्रीय पोषक वर्ष (international year of millets- IYM) को भारत द्वारा 2018 में खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा अनुमोदित किया गया। सँयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव द्वारा वर्ष 2023 को अंतराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाए को अपनाया गया था। इसका नेतृत्व भारत ने किया और 70 देशों ने इस प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया है।
इसी कार्यक्रम को प्रत्येक किसान या हितधारक से जोड़ने के लिए कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख नंदानगर भारती देवी, अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी चमोली वीपी मौर्य, अध्यक्षा ग्राम प्रधान बैरो रमा देवी, ग्राम प्रधान मटई प्रभात पुरोहित, प्रधान खलतरा भवान सिंह, प्रधान सेमा उमा देवी, प्रधान पगना दीपा देवी, प्रधान मोख सुमेर सिंह, क्षेत्र पंचायत मटई सरोजनी देवी, क्षेत्र पंचायत सेमा बृजमोहन, क्षेत्र पंचायत बांजबगड़, सुखबीर रोतेला, उमेश कठैत, पत्रकार बंधु अन्य सभी महिला मंगल दल विभागीय कर्मचारी गण, मौजूद रहे ।।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण स्थानीय उत्पादों के समूह द्वारा लगाये गए स्टाल रहे।


