रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माता जी के निधन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित ।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का स्वर्गवास होने पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अपनी माता जी के प्रति विशेष लगाव था वो विभिन्न अवसरों जैसे अपने और अपनी माता जी के जन्मदिन पर विशैष तौर पर मिलने जाते थे। उनके आशिर्वाद से वो आज विश्व के लोकप्रिय नेता है। इस अवसर पर आज भारतीय जनता के जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग में मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी का स्वर्गवास होने पर आज उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
श्रद्धांजलि देने वालों मैं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष, विजय कपरवान, जिला महामत्री भारत भूषण भट्ट, रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद रावत , जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुमन जमलौकी, तल्ला नागपुर पूर्व मंडल महामंत्री लक्ष्मण बर्त्वाल, मोहन सिंह विष्ट, भूपेन्द्र सिंह विष्ट, सुमन डियूडी, जय बर्धन काण्डपाल, पार्वती गोस्वामी, चन्द्र शेखर पुरोहित, रघुवीर सिंह रौतेला आशीष नौटियाल, दिगंबर रमलवाण, भूपेन्द्र सिंह जगवाण, धर्मेन्द्र कंडवाल सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।


