चमोली पुलिस कर्मियों ने निभाया मानवता का फर्ज

चमोली पुलिस द्वारा निभाया गया मानवता का धर्म, जरूरतमंद व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए "रक्तदान महादान" को चरितार्थ किया गया है,
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

रक्तदान कीजिये समय-समय पर आप, मन में आये पुण्यता, तन होगा निष्पाप।

आज दिनांक 21 दिसम्बर, 2022 को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती वैजन्ती देवी निवासी-गोपेश्वर के परिजनों द्धारा पुलिस कार्यालय में फोन के माध्यम से सूचना दी गयी कि वैजन्ती देवी उपरोक्त के उपचार हेतु ए पॉजिटिव रक्त समूह की नितान्त आवश्यकता है। 

    सूचना मिलने पर पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में नियुक्त महिला आरक्षी मंजू बिष्ट एवं आरक्षी चंदन नगरकोटी द्वारा अपना रक्त समूह A+ होने पर रक्तदान करने की सहमति व्यक्त की गयी और चमोली पुलिस के ये दोनों कर्तव्यनिष्ठ जवान महादान करने हेतु चल पड़े। 

    जिला चिकित्सालय पहुंचकर इनके द्वारा जरुरतमंद परिवार से संपर्क स्थापित किया गया व आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त इनके द्वारा एक-एक यूनिट रक्तदान करते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद की । इस परिवार द्वारा पुलिस के द्वारा किये इस नेक कार्य के लिए हृदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। 

    मित्र पुलिस द्वारा न जाने कितने ही नेक कार्यों को किया जा रहा है।  जरूरतमंद व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान करते हुए "रक्तदान महादान" को चरितार्थ किया गया है ।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->