रूद्रप्रयाग मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महावीर सिह पवांर को दी हार्दिक शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में श्री महावीर सिंह पंवार जी की जिला अध्यक्ष पद पर घोषणा होने पर जनपद रुद्रप्रयाग के पदाधिकार
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

रूद्रप्रयाग मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने  पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष महावीर सिह पवांर को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने जिला संगठन को भी दी हार्दिक बधाइयाँ।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में श्री महावीर सिंह पंवार जी की जिला अध्यक्ष पद पर घोषणा होने पर जनपद रुद्रप्रयाग के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 


पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएं दिए जाने पर जिला अध्यक्ष श्री महाबीर सिंह ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला संगठन व सभी पदाधिकारियो एवं देवतुलय कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बहुत बहुत धन्यबाद देता हूँ कि आपने मुझे इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी हैं। में विश्वास दिलाता हूँ कि मै अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने और साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओ के माध्यम से जन जन तक ले जाने के लिए संकल्पित रहूँगा। मै विश्वास दिलाता हूँ कि जिला संगठन में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया जाएगा।

शुभकानाएं देने वालो में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, जिला प्रभारी शेलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विजय कपरवान, वचन सिंह रावत, बाचस्पति सेमवाल, शकुन्तला जगवाण, श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,  प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ आशुतोष किमोठी, दिनेश बगवाड़ी, कुलदीप नेगी आजाद, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत  विक्रम पटवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व राज्य मंत्री आचार्य शिव प्रसाद ममगाई, अशोक खत्री, बीना बिष्ट, जिला महामंत्री विक् कंडारी,   जनपद रुद्रप्रयाग के सभी मंडलो के समस्त सम्मानित मंडल अध्यक्षो, विभिन्न मोर्चो के अध्यक्ष  आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->