रामरतन सिह पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
रांची के जगन्नाथपुरी मन्दिर के गर्भगृह का फर्श हो रहा है गर्म।
गर्भगृह का फर्श गरम होने से खान अधिकारी ने की जांच करने की बात।
रांची- रांची के एचईसी आवासीय परिसर स्थित भगवान जगन्नाथपुरी मन्दिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गरम हो गया।फर्श इतना गर्म हो गया कि जमीन पर घी रखते ही तुरंत पिघलने लग रहा है। यह सब कुछ नजारा देखकर मन्दिर के पुजारी अचंभित रह गये,कि आखिर ये ऐसे कैसे हो रहा है।इसकी चर्चा पिछले दो-तीन दिनो से हो रही है।
वही खान विभाग के निदेशक ने के गर्भगृह मे जांच करने की बात कही है।मन्दिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने बताया कि बर्ष 2000 मे भगवान जगन्नाथपुरी के गर्भगृह का निर्माण नये सिरे से किया गया था तथा फर्श पर ग्रेनाइट लगाया गया।
पिछले तीन दिनो से फर्श गर्म हो रहा है। दो दिन पूर्व जब इन्हें इसका एहसास हुआ तो उत्सुकतावश उन्होंने दिन मे 5 से 6 बार थोड़े-थोड़े अन्तराल को फर्श छूकर देखा कि कहीं हमे कोई भ्रम तो नही हो रहा है।
उसके बाद अन्य पुजारियों को भी इसकी सूचना दी गयी। जब सभी पुजारियों ने फर्श गर्म होने की स्वीकारी तो इसकी जानकारी मन्दिर कमेटी को दी गयी। मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने भी गर्भगृह मे जाकर गर्म हुये फर्श को देखा और इसकी जाँच कराने की बात कही।