विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर हेल्पेज इंडिया द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
विश्व की समृद्ध संस्कृति को यदि देखें तो वो संस्कृति उच्चकोटि कि धारण योग्य हैं जिन संस्कृतियों में बुजुर्गों का सम्मान होता है।
इस भौतिकवादी युग में बुजर्ग अकेले रहने को मजबूर हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार होना आम बात है । कारण कुछ भी हों पर आखिर सार यही है कि सुख सुविधा को जुटाने के चक्कर में बड़े बुजुर्ग इन सुविधाओं का शिकार बन रहे हैं।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर भी साथ छोड़ देता है येसे समय पर अपने ही साथ न दें तो बुजुर्ग व्यक्ति की क्या दशा होती होंगी यह अनुभव किया जा सकता है।
बुजर्गो का सम्मान बना रहे के लिए भारत सरकार ओर कई ट्रस्ट व अन्य संस्थाओं द्वारा बुजर्गों के जीवनयापन के लिए योजनाएं व अन्य साधनों को उपलब्ध करवाने के लिए अपने हाथ बढ़ाएं हैं।
विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्तमुनि सौड़ी में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम दिवस की #BridgeTheGap थीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में बुजुर्गो पर हो रहे अत्याचारों को लेकर चर्चा की गयी। इसमें सौड़ी के बच्चो व बुजुर्ग व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों को बुजुर्गो से हो रहे दुर्व्यवहार के विषय पर बताया गया की आज के समय में बुजुर्गो के साथ हो रहा यह दुर्व्यवहार एक आम घटना हो गयी है। घर परिवार के अतिरिक्त सर्वजनिक स्थलों पार्क, हॉस्पिटल आदि सभी जगह उन्हें उपेक्षा व तिरस्कार सहन करना पड़ रहा है। इसका कारण बढ़ती हुई जनसँख्या तथा चिकित्सीय सुबिधाओ के परिणामस्वरूप बुजुर्गो की संख्या में तीव्र गति से वृद्धि हो रही है जो स्वाभाविक ही है, परन्तु समस्या की बात ये है की इन बुजुर्गो के साथ दुर्व्यवार की घटनाएँ भी बढ़ रही है जो विचारणीय है।
बच्चे उन्ही माँ-बाप को आज के समय में बोझ समझ रहे है जिनकी ऊँगली पकड़ कर चलना सीखा था आज उसी ऊँगली को पकड़कर घर से बाहर भी निकाल देते है और कदम-कदम पे उनके लाचार होने का एहसास दिलाते है।
हेल्पेज इंडिया की तरफ से सौड़ी में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे लगभग 150 से 200 लोगो को जोड़कर बुजुर्ग दुर्व्यवहार रोकथाम दिवस पे जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में सस्था के प्रोजेक्ट ऑफ़िसर प्रवीण राय, सीनियर प्रोजेक्ट ऑफीसर पंकज सिंह राठौर, डॉ० रंगलाल यादव, डॉ० अभिजीत राठी, नीतू, रागनी , दीपिका, निशा, हरीश, पवन तिवारी, विष्णु, नितेश, रंजन, आयशा आदि ने भाग लिया।