स्पर्श गंगा अभियान के तहत छात्रो को किया जागरूक-Students made aware under Sparsh Ganga campaign

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

स्पर्श गंगा अभियान के तहत  छात्रो को किया जागरूक

जखोली-  स्पर्श गंगा अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है, जो स्कूली छात्रो को जागरूक करने के साथ साथ देश की जनता को गंगा स्वच्छता के संरक्षण के प्रति जागरूक करता है।इस अभियान का शुभारंभ वर्ष 2009 मे पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया गया था।

इसी अभियान को लेकर राजकीय महाविद्यालय  जखोली के छात्र छात्रों के द्वारा भी में स्पर्श गंगा अभियान कार्यक्रम मनाया गया,जो कि महाविद्यालय की  प्राचार्य डॉ कु. माधुरी  के निर्देशन पर मनाया गया डाक्टर माधूरी ने छात्र छात्रों को  जल ही जीवन है जल के बिना प्रकृति में मनुष्य का जीवन संभव नहीं है इसलिए जल के स्रोतों की साफ-सफाई व संरक्षण की व्यवस्था जरूर की जाय इत्यादि के संबंध मे जानकारी दी। 

      वही राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ बबीत कुमार बिहान ने नदियों के बारे में बताया व इसकी साफ-सफाई कैसे रखी जा सकती है विस्तार पूर्वक जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदलाल ने कहा कि जल संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का लगाना व प्रदूषण नियंत्रण पर ध्यान रखना चाहिए। डॉ भारती ने नदियों के घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

       डॉ. विकास शुक्ला स्पर्श गंगा कार्यक्रम व मतदान जागरूकता के बारे में बताया कि सभी अपने वोट का प्रयोग सही व्यक्ति के चुनने के लिए अवश्य करें, साथ ही डॉ. कविता, डॉ दलीप, श्री सुमित बिजलवान व कु. सोनम आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी डॉ बबीत बिहान ने इस अवसर पर स्पर्श गंगा कार्यक्रम, मतदान जागरूकता व एक दिवसीय शिविर के लिए जल स्रोतों की साफ सफाई व्यवस्था आदि करायी व साथ ही साथ समाज को जागरूक करने के लिए संदेश देने की बात छात्र छात्रों के सामने रखी।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->