रामरतन सिह पवांर/जखोली
विधायक भरत सिह चौधरी ने किया मोटर मार्ग का शिलान्यास
जखोली-विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बुढना की जनता को कई बर्षों से बुढना गाँव के लिए जनसुविधाओं के लिए मोटर की माँग कर रहे थे।लेकिन आज बुढना की जनता की मेहनत रंग लायी।
आपको बता दे कि 25 दिसंबर को भारत रत्न से समानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती के शुअवसर पर घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग के फतेड़ू से रा ई का बुढना,नगेला,भेट,एकलिंग, घुरवाण गाँव,होते हुए और धान्यौं तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग का शीलान्यास किया गया।
इस मोटर मार्ग का उद्घाटन मुख्य रूप से रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिह चौधरी जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, पूर्व राज्य मंत्री आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई के कर कमलो द्वारा किया गया।
इस मौके पर विधायक भरत सिह चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जखोली मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिह रावत, प्रधान संजय राणा जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, बुढना की प्रधान श्रीमती आरती नैथानी, ललूड़ी के क्षेत्र पंचायत भूपेंद्र भंडारी, केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पवांर सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र बुढना की क्षेत्र पंचायत श्रीमती रचना कण्डवाल नैथानी, त्यूंखर- लुठियाग के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन सिह मैहरा सहायक अभियंता लो नि वि अजय थपलियाल, कनिष्ठ अभियंता अरुण राणा शूरबीर सिहँ रावत सहित सैकड़ो लौग उपस्थित थे।

