राजस्व उपनिरीक्षक को फूल माला पहनाकर दी भावभीनी विदाई- A heartfelt farewell to the revenue sub-inspector by wearing a garland

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

राजस्व उपनिरीक्षक को फूल माला पहनाकर दी भावभीनी विदाई

विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत तल्लानागपुर नागपुर  क्षेत्र के राजस्व क्षेत्र चोपता जाखणी के उप राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिंह बर्तवाल का  का स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने के कारण क्षेत्र की जनता ने उन्हें 25 दिसंबर को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सतेराखाल मंडल के भाजपा मीडिया प्रभारीमहेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक अर्जुन सिह बर्तवाल बर्ष 2018 से तल्लानागपुर मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। क्षेत्र मे उनके द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किये गये, जिससे कि उनके व्यवहार व उनके अच्छे कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता हमेशा याद रखेगी।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी महेंद्र कुमार, जिलापंचायत प्रतिनिधि लक्ष्मण सिह बर्तवाल, प्रधान गुड्डू लाल व्यापार संघ अध्यक्ष यो योगम्बर सिह कुनियाल, विनोद रावत, बिक्रम नेगी, दीप सिह राणा,कुन्दन सिह मेवाल, भरत सिह रावत तथा मनवर सिह उपस्थित रहे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->