रुद्रप्रयाग में शीतकाल को लेकर वन विभाग अलर्ट, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रयास

रुद्रप्रयाग वन विभाग मानव-वन्यजीव संघर्ष, शीतकाल में गुलदार का आतंक, रुद्रप्रयाग में गुलदार, गुलदार और भालू से बचाव, उपवन संरक्षक विनीत कुमार,
खबर शेयर करें:

 

शीत ऋतु में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम को वन विभाग अलर्ट।

गुलदार व भालू के हमलों से बचने हेतु रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम

रूद्रप्रयाग की सभी 05 रेंजों को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देश जारी।

रुद्रप्रयाग। शीत ऋतु के आगमन के साथ ही जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपवन संरक्षक रुद्रप्रयाग विनीत कुमार ने बताया कि शीतकाल को देखते हुए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की सभी रेंजों को सतर्कता बरतने और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लाउडस्पीकर, पोस्टर और पम्फलेट के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को वन्यजीवों से बचाव के उपायों तथा क्या करें और क्या न करें की जानकारी दी जा रही है। गुलदार, भालू एवं अन्य वन्यजीवों की सक्रियता वाले क्षेत्रों में वनकर्मियों द्वारा नियमित गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्कता के उद्देश्य से सीटी भी वितरित की जा रही हैं।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय अकेले जंगल की ओर न जाएं तथा बच्चों और पालतू पशुओं को अकेला न छोड़ें। वन्यजीव दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने अथवा शोर मचाने से बचें और तत्काल वन विभाग या नजदीकी वन चौकी को सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनसहभागिता और सतर्कता से ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->