जखोली में 17 नवंबर को तहसील दिवस, एसडीएम सुनेंगे जनसमस्याएं

जखोली समाचार, तहसील दिवस 17 नवंबर, रुद्रप्रयाग जनसमस्या, मुख्यमंत्री जन समर्पण दिवस, एसडीएम जखोली भगत सिंह फोनिया,
खबर शेयर करें:

 रामरतन सिंह पंवार- जखोली

जखोली में 17 नवंबर को लगेगा तहसील दिवस, उप जिलाधिकारी सुनेंगे जनसमस्याएं।

जखोली में 17 नवंबर को तहसील दिवस, सुबह 11 बजे से सुनी जाएंगी जनसमस्याएं

विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद, मौके पर शिकायतों के निस्तारण का होगा प्रयास

जखोली। विकासखंड जखोली क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 17 नवंबर (मंगलवार) को तहसील सभागार जखोली में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में जारी रोस्टर के अनुसार आयोजित होने वाले इस तहसील दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जखोली करेंगे।

शासन की व्यवस्था के तहत प्रत्येक दो माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को मुख्यमंत्री जन समर्पण दिवस (तहसील दिवस) आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में जखोली तहसील में भी जनसमस्याओं के निराकरण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

तहसील दिवस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इस दौरान राजस्व, लोक निर्माण विभाग, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। संबंधित विभागों के अधिकारी शिकायतों को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रशासन की ओर से समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

तहसीलदार जखोली कमलेश सिंह किरौला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भी तहसील दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराने का आग्रह किया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->