एक पौध माँ के नाम- रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एक पौध माँ के नाम- रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
खबर शेयर करें:

 हिमालय की आवाज़/

एक पौध माँ के नाम- रुद्रप्रयाग वन प्रभाग द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


हरेला लोकपर्व के माध्यम से किसान प्रकृति का शुक्रिया अदा करता है।


हिन्दू मान्यता के अनुसार सावन का माह भगवान शंकर को समर्पित है। भगवान शंकर के भक्त सावन माह में भगवान भोलेनाथ की तरह भोले बनकर भोलेनाथ की सेवा में समर्पित रहते हैं। 

उत्तराखंड के परिवेश में देखें तो उत्तराखंड के कुमाऊं मण्डल का लोकपर्व हरेला जो कि अब गढ़वाल मण्डल के लोकजीवन ने आत्मसाथ कर लिया है को बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रकृति के साथ मानव का जुड़ाव के रूप में मनाया जाता है। हरेला पर्व के जश्न के साथ ही सावन माह की शुरुआत मानी जाती है।

चातुर्मास का समय प्रकृति के द्वारा किया गया स्वयं का श्रृंगार मनमोहक होता है। यह समय पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली खेती किसानी के लिए सबसे अच्छा समय होता है जब किसान को प्रकृति के द्वारा पर्याप्त वर्षा के माध्यम से वर्षा जल के रूप में सिंचाई हेतु जल उपलब्ध होता है। इसलिए इस लोकपर्व के माध्यम से किसान द्वारा प्रकृति का शुक्रिया अदा किया जाता है।

हरियाली समृद्धि का प्रतीक है और इस दिन लोग भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं। इस लोकपर्व को सरकारी विभाग से लेकर स्थानीय लोग पौधरोपण करते हैं जो कि प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य ओर सम्मान का सूचक है।

इसी क्रम में आज दिनांक 16.07.2024 को हरेला के शुभअवसर पर रूद्रप्रयाग के जवाडी पार्क की शुष्क भूमि पर वृक्षारोपण व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पद्म श्री पर्यावरणविद कल्याण सिंह रावत ने धरती के बढते तापमान पर चिंता जाहिर करते हुये वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधरोपण की अपील की। 

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डा0 सौरभ गहरवार ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालयी छात्र-छात्राओं को वृक्ष के महत्व को बताते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देने की बात कही। 

प्रभागीय वनाधिकारी श्री अभिमन्यु द्वारा हरेला को संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए ’एक पेड मां के नाम’ कार्यक्रम मे सभी को सहभागी बनने की अपील की। 

हिमालय रचनात्मक जन कल्याण समिति के कलाकारों द्वारा पर्यावरण एवं प्रकृति संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकत किया। कार्यक्रम मे डा0 जी0एस0 खाती, उप जिाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी रूद्रप्रयाग डाॅ0 विमल गुंसाई, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला खाद्यान्न अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों, पर्यावरण प्रेमी श्री सतेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा पौधरोपण किया गया।

 कार्यक्रम मे अनूप मैमोरियल स्कूल रूद्रप्रयाग एवं एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 रूद्रप्रयाग के छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।


खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->