रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
देश की बागडोर कांग्रेस पार्टी के हाथ हो के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर।
कांग्रेस ने नगरासू में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल की जीत के लिए बनायी रणनीति।
-रुद्रप्रयाग। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की चुनावी रणनीति को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी रुद्रप्रयाग ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष महावीर चौधरी की अध्यक्षता में नगरासू में सम्पन्न हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को नगरासू में आयोजित बैठक में रुद्रप्रयाग विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखने के लिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के साथ ही कर्मचारियों का उत्पीड़न किये जाने के मामले में कांग्रेस के पक्ष में मत एवं समर्थन देने का लोगों से आग्रह किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत ने कहा है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बदलकर अपने नाकामी छुपाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि जनता अब भाजपा की कथनी और करनी में अंतर समझ चुकी है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण व पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस बार प्रदेश की पांचों सीटें जीत कर केंद्र में सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, जिपंस एवं जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट, माधो सिंह नेगी, प्रशान्त डोभाल, दीपक भण्डारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजया देवी, विजयपाल जगवाण बंटी, शैलेन्द्र सिंह चौधरी, देवी लाल, जगदीश रावत, रवि सिंधवाल,गोपाल लाल, भरत सिंह रावत, रघुवीर सिंह नेगी, गुड्डू नेगी, अनूप नेगी, प्रदीप नेगी, आलोक कुमार, राहुल कुमार, प्रदेश सचिव जगमोहन सिंह, चन्द्र किशोर रावत, रुपेन्द्र कुमार, पिंकी देवी, सीमा देवी, ज्योति देवी, दर्शनी देवी, नीलाम, भवानी देवी, गणेशी देवी, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी,वीरा,महेशी,रामी देवी, जशोदा देवी, शांति देवी, जसपाल भारती, बलवंत सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, शूरवीर सिंह रावत, आनन्द सिंह नेगी, मनोहर सिंह रावत, सुमित रावत आदि मौजूद थे।