मानेन्द्र कुमार/चोपता।
चमोली के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग प्रचारक सरद ने किया क्षेत्र भ्रमण।
चौपता दुर्गा देवी माता मन्दिर मे भी किये दर्शन।
रुद्रप्रयाग- भाजपा मंडल सतेराखाल चोपता के अंतर्गत, सतेराखाल, मयकोटी, दुर्गाधार, चोपता, में जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान, माता रानी दुर्गा देवी मंदिर दुर्गाधार में, पूजा अर्चना की मां भगवती दुर्गा देवी का आशीर्वाद लिया मंदिर सेवक सुरेंद्र सिंह नेगी से मंदिर के प्राचीन इतिहास को जाना संघ के पदाधिकारीयों द्वारा मां भगवती के पावन स्थान से पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र मंदिर अयोध्या से आए पूजित अक्षत व पत्रंकों का वितरण शुभारंभ भी किया गया संगठन से जुड़े हुए सभी पदाधिकारी का परिचय लेते हुए विभाग प्रचारक शरद जी ने अवगत कराया कि संघ कोई दल नहीं है, संघ से जुड़ने के लिए वर्ग करना जरूरी है संघ से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों के गुण देखे जाते हैं गुणात्मक होना जरूरी है निस्वार्थ त्याग तपस्या समर्पण करना पड़ेगा, अगर मन में लगता है यह पूरा समाज मेरा है तो समाज के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करनी पड़ेगी अपना सब कुछ त्याग करना है दुनिया के हर किसी कोने में बैठा हुआ एक-एक व्यक्ति अपना दुख सुख का साथी है।
जनपद रुद्रप्रयाग संघ के जिला सेवक लक्ष्मण सिंह बिष्ट से क्षेत्र की संघ से जुड़ी हुई रूपरेखा की जानकारी लेते हुए विभाग प्रचारक ने अग्रिम कार्यक्रम जानकारी देते हुए कहा क्षेत्र के सभी गांव में समाज से जुड़े हुए सभी व्यक्तियों से मिलकर संघ का कैंप कार्यक्रम होना है संघ के अलग ही कायदे नियम है राम भक्तों के द्वारा इस क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत और पत्रक भी कलश यात्रा के साथ श्रद्धा भक्ति के साथ वितरित किए जाएंगे।
संघ के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रुद्रप्रयाग जिला सेवक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सतेराखाल चोपता भाजपा मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी, एचएनबी श्रीनगर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व मयकोटी प्रधान अमित प्रदालि, जिला रुद्रप्रयाग के भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष हिम्मत सिंह रावत, बोरा के वार्ड सदस्य मुरलीधर आदि उपस्थित रहे