भूस्खलन की जद में आया देहरादून का जाखन गांव।
देखते ही देखते जमींदोज हो गये कई मकान, लोगों को किया अन्यंत्र गया विस्थापित।
देहरादून- जनपद देहरादून मे बारीश से इतना कोहराम मचा है कि लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने को मजबूर है।
आपको बता दे कि देहरादून का जाखन गाँव भारी भूस्खलन की चपेट मे आ चुका है ,इस स्थान पर लोगो की कई मकान जमींदोज हो चुका है,जिससे कि वहाँ के पीड़ित परिवारों को प्रशासन द्वारा अन्य विस्थापित कर दिया गया है।अब जब देहरादून मे चटख धूप खिली तो इस चटखती धूप मे जाखन गांव के ऊपर से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर दरारें बढ़ गयी जो कि सड़क के नीचे बसे जाखन गांव तक जा पहुंची, जिस कारण से भूस्खलन शूरु हो गया। सबसे पहले इस भूस्खलन से राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन पर पड़ी,फिर उसके बाद मकानो पर पड़नी शूरु हो गयी।
भूधंसाव के चलते पछवादून क्षेत्र के बिन्हार की मदरसू ग्राम पंचायत का जाखन गांव बुधवार को आपदा की चपेट में आ गया। देहरादून जिला मुख्यालय से करीब 65 किमी दूर दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र स्थित इस गांव के ऊपर की तरफ से गुजर रही सड़क पर बुधवार की सुबह शुरू हुए भूधंसाव से ग्रामीणों के 10 आवासीय भवन धराशायी हो गए और 10 अन्य पर चौड़ी चौड़ी दरारें आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गये। प्रशासन के अनुसार दरारें छह इंच से एक फीट तक चौड़ी हैं। अचानक मकानों में दरारें आती देख आनन-फानन लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। धराशायी हुए भवनों से ग्रामीणों को सामान निकालने का भी समय नहीं मिला। कुछ ही देर बाद मकान भरभराकर गिरने लगे।
यह देख जिला प्रशासन ने पूरा गांव खाली करा दिया। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को स्कूल व पंचायत भवन में ठहराया गया है।गांव में करीब 25 आवासीय भवन और कुछ छानियां (गोशाला) हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर से गुजर रही सड़क पर विगत शाम हल्की दरारें दिखीं थीं, जो भूधंसाव की वजह से 12 घंटे के अंतराल में गांव तक आ पहुंची और पूरा गांव आपदा की जद में आ गया। दरअसल, मदरसू पंचायत का जाखन गांव भूस्खलन जोन में है। दो दिन पहले हुई वर्षा के चलते यहां मुख्य मार्ग में दरार आ गई थीं। जिससे गांव से करीब 100 मीटर आगे बड़ी चट्टान खिसक गई थी।
बुधवार को जब चटख धूप खिली तो जाखन गांव के ऊपर से गुजर रहे मुख्य मार्ग में दरारें बढ़ गईं, जो बढ़ती हुईं सड़क के नीचे जाखन गांव तक जा पहुंची व भूस्खलन शुरू हो गया यह सब कुछ नजारा देखकर लोगो मे अफरातफरी मच गयी।





