02 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को किया सकुशल बरामद

बिना समय गंवाये पोखरी पुलिस ने 02 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को किया सकुशल बरामद, बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरप्तार,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

बिना समय गंवाये पोखरी पुलिस ने 02 घंटे के भीतर नाबालिग अपहृता को किया सकुशल बरामद।

 बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

दिनांक 02/01/2023 को वादिनी निवासी थाना पोखरी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को एक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र थाना पोखरी में दिया गया। 

     प्रार्थना पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली श्री प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा तत्काल थाना पोखरी पर अभियोग पंजीकृत कर युवती की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। महोदय के आदेश के अनुपालन में थाना पोखरी पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2023 धारा 363,504 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। 

    गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह  के पर्यवेक्षण में सीसीटीवी कैमरों की मदद व कुशल सुरागरसी पतारसी कर थाना पोखरी पर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 02 घंटे के भीतर ही नाबालिग अपहृता को पोखरी बाजार से सकुशल बरामद कर लिया गया।

      साथ ही अभियुक्त को नाबालिग द्वारा घर से लाए हुए सोने के गुलाबन्द जिसे वह पोखरी बाजार में ही बेचने का प्रयास कर रहा था के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम


1- उप0नि0 ध्वजवीर सिंह (थानाध्यक्ष पोखरी)।

2- SI शिवदत जमलोकी

3-आरक्षी महेंद्र कुमार

4- म0आ0 कविता रावत

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->