इलाज करवाने अस्पताल गयी छात्रा के साथ डॉक्टर ने की छेड़छाड़

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय परिसर के अस्पताल में हुई वारदात, इलाज कराने गयी छात्रा के साथ अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने किया दुराचार।
खबर शेयर करें:

 पेट दर्द और ब्लडप्रेशर का इलाज कराने गयी छात्रा के साथ डॉक्टर ने किया दुराचार।

गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय परिसर के अस्पताल में हुई वारदात।

इलाज कराने गयी छात्रा के साथ अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने किया दुराचार।

मेडिकल जांच होने के बाद आरोपी डॉक्टर को कुलपत्ति ने किया निलंबित।

आरोपी डॉक्टर पर छेड़छाड़ व दुराचार का मुकदमा दर्ज, पुलिस की पकड़ से बाहर है आरोपी।

घटना का खुलासा 5 दिसम्बर को पीड़ित छात्रा द्वारा दुर्गेश कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप की लिखित शिकायत पत्र दिया था जिसमें महाविद्यालय स्तर पर गठित कमेटी इंटरनल कंप्लेंट्स फ़ॉर जेण्डर सेंसिटाइजेशन प्रिवेंशन एंड प्रोहिविशन ऑफ सेक्सुवल हरैसमेंट ऑफ वुमेन इम्प्लॉइज एंड स्टूडेंट्स कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी डॉक्टर को दोषी पाया गया।

पीड़ित छात्रा द्वारा पंतनगर पुलिस   थाने में शिकायत दर्ज कराने पर बताया गया कि 05 दिसम्बर 2022 को स्वास्थ्य समस्या जिसमें बीपी लो, थायराइड बढ़ना ओर पेट दर्द की शिकायत होने पर विश्विद्यालय परिसर के अस्पताल गयी जहां डॉक्टर ने मेरे साथ छेड़छाड़ की ओर किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी।

पीड़ित छात्रा द्वारा दी गयी शिकायत पर पंतनगर थाने द्वारा प्राथमिकी में जी बी पंत विश्वविद्यालय के अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दुर्गेश कुमार के खिलाफ 376, 376(2)ड, 376(2)च, 354 व 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->