जनपद रूद्रप्रयाग के पत्रकार संघ ने पुष्कर राज कपूर के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट

बहादराबाद हरिद्वार से प्रकाशित हिन्दी व अग्रेजी अखबार दैनिक हाक के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर का आज तड़के अकस्मिक निधन होने से जनपद रूद्रप
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

जनपद रूद्रप्रयाग के पत्रकार संघ ने पुष्कर राज कपूर के निधन पर किया गहरा दुख प्रकट।

दैनिक हाक के संपादक के निधन  को बताया पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति।

रूद्रप्रयाग- बहादराबाद हरिद्वार से प्रकाशित हिन्दी व अग्रेजी अखबार दैनिक हाक के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर का आज तड़के अकस्मिक निधन होने से जनपद रूद्रप्रयाग के पत्रकारों मे शोक की लहार छा गयी।

    बताया जा रहा कि पुष्कर राज कपूर को पहले से ही साँस लेने मे तकलीफ होती थी, जिस कारण से उनको कल रात्रि को उनकी तबियत अधिक बिगड़ गयी जिस कारण से उनका निधन हो गया। स्वर्गीय कपूर अपने पीछे पत्नी, बेटा व एक बेटी रोता बिलखता छोड़कर चले गये। पुष्कर राज कपूर के चले जाने से आज पत्रकारिता का मानो एक अध्याय खत्म हो चुका है वे हमेशा स्वस्थ पत्रकारिता के पक्षधर रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र मे उनके द्वारा दिये गये योगदान हमेशा याद रखा जायेगा। वही उनके निधन पर रुद्रप्रयाग के पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालो मे से दिलबर सिह बिष्ट प्रभारी दैनिक हाक जखोली, रामरतन सिह पवांर संवाददाता दैनिक हाक, सतीश भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार श्याम लाल सुन्दरियाल, सुमित चौधरी नरेश भट्ट, विनय बहुगुणा, बृजेश भट्ट कुलदीप राणा आजाद,  सुभाष पिमोली, देवेंद्र चमोली, बिरेन्द्र राणा, बद्री नौटियाल, शैलेन्द्र रावत सहित कई पत्रकारों ने इनके निधन पर दुख प्रकट किया।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->