स्वतंत्रता के असहयोग आन्दोलन की याद मे 75 सालो बाद काग्रेंस का प्रत्येक जिलो मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं का किया जायेगा आयोजन

असहयोग आन्दोलन की याद मे 75 सालो बाद काग्रेंस का प्रत्येक जिलो मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं का किया जायेगा आयोजन
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो


स्वतंत्रता के असहयोग आन्दोलन  की याद मे 75 सालो बाद काग्रेंस का प्रत्येक जिलो मे भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं का किया जायेगा आयोजन।


यात्रा हेतू पूर्व विधायक मनोज रावत को प्रभारी व जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल को बनाया गया सह प्रभारी।

  9 अगस्त 2022 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का उत्तराखण्ड प्रदेश में शुभारम्भ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण महरा रुद्रप्रयाग से करेंगें। इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु श्री माहरा आज देर शाम रुद्रप्रयाग पंहुचेगे।

        रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह बिष्ट ने बताया कि, स्वतंत्रता आंदोलन के असहयोग आंदोलन की याद में स्वतंत्रता के 75 सालों बाद कांग्रेस देश के प्रत्येक जिले की तरह रुद्रप्रयाग में भी  दिनांक 9 अगस्त 2022 से लेकर 15 अगस्त 2022 तक भारत जोड़ो - तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर रही है।

     यात्रा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी पूर्व विधायक मनोज रावत व सह प्रभारी प्रदीप थपलियाल को नियुक्त किया गया है। 

       श्री बिष्ट ने बताया कि कल 9 अगस्त 2022 को रुद्रप्रयाग के गुलाबराय बाजार से कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृृत्व में पदयात्रा प्रारम्भ कर बस अड्डे में ध्वजारोहण करेंगे उसके बाद यात्रा रुद्रप्रयाग बाजार  से होते हुए तिमली, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोलतीर , नगरासू होते हुए गौचर पंहुचेगी। जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की तिरंगा यात्रा सभा को संबोधित करेंगें।

         रुद्रप्रयाग जिले में दिनांक 9 व 10 अगस्त 2022 को रुद्रप्रयाग विधानसभा के विभिन्न स्थानों में तथा 13 व 14 अगस्त 2022 को केदारनाथ विधानसभा के विभिन्न स्थानों में कांग्रेस जन पदयात्रा व यात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्रा आंदोलन की याद ताजा करेंगें। दिनांक 15 अगस्त 2022 को यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->