मखेत के कुरेड़ा नामी तोक मे जीओ टावर का पुस्ता टूटने से टावर सहित ग्रामीणों को भारी खतरा

ग्राम पंचायत मखेत के कुरेड़ा नामी तोक मे वर्ष 2018-19 मे लाखो रुपये की लागत से( रिलायंस) जीओ कम्पनी का टावर लगाया गया था,
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

मखेत के कुरेड़ा नामी तोक मे जीओ टावर का पुस्ता टूटने से टावर सहित ग्रामीणों को भारी खतरा ।


ग्रामीणों ने इस बावत उपजिलाधिकारी जखोली को ज्ञापन। ग्रामीणों ने लगायी टावर के नीचे पुस्ता लगाने की गुहार।

प्रखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मखेत के कुरेड़ा नामी तोक मे वर्ष 2018-19 मे  लाखो रुपये की लागत से( रिलायंस) जीओ कम्पनी का टावर लगाया गया था।  टावर की निचली सतह की दीवार का पुस्ता  जिसमे कि टावर को खड़ा किया गया था,  वो दीवार क्षतिग्रस्त हो  जाने के कारण जी ओ के टावर को भारी खतरा पैदा हो गया है। 

    यही  नही इसके चलते मखेत गाँव के 20 परिवारों को अब यह डर सताने लगा कि कही यह टावर आपदा की भेंट न चढ़ जाय।

   इस संम्बंध मे मखेत के ग्रामीणों ने मखेत के कुरेड़ा नामी तोक मे टावर की सपोर्टिंग दिवार मे दरारे पड़ जाने से समन्धित प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी जखोली को को इस आशय दिया कि  कहीं टावर क्षतिग्रस्त न हो जाय और मखेत के ये परिवारो के सामने कहीं घोर संकट पैदा न हो जाय।

    वही मखेत की ग्राम प्रधान श्रीमती शशी देबी ने उपजिलाधिकारी जखोली को दिये प्रार्थना पत्र मे कहा कि कुरेड़ा नाम तो जहाँ टावर स्थित है ठीक उसी के नीचे किशोर सिह पुत्र स्व० मातबर की गौशाला बनी है जिस कारण से सबसे ज्यादा खतरा किशोर सिह की   निर्माणाधीन गौशाला  को है। 

  टावर के ठीक नीचे से किशोर सिह की गौशाला बन रही है  और उपर से टावर का पुस्ता क्षतिग्रस्त हो चुका है और टावर का आगे वाला हिस्सा धँस रहा है पूर्व प्रधान अषाड़ सिह राणा, उदय सिह रावत सहित ग्रामीणों ने टावर के नीचे ग्रामीणों को खतरा पैदा न हो टावर के नीचे पुस्ता लगाने की माँग की

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->