सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक-Made aware about cleanliness by running a cleanliness campaign

खबर शेयर करें:

 जखोली-सवांददाता

सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

जखोली। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के अस्पताल और तहसील परिसर के समीप बाजार में दूकानदारों व स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर व्यापार संघ के राजेन्द्र सिंह चौहान, नवजीवन सिंह, त्रेपन सिंह, अखिलेष भट्ट आदि ने लोगों से बाजार को स्वच्छ रखने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि अस्पताल और तहसील परिसर को देखते हुए व्यापारियों ने  बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों से बाजार को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन नैथाणी ने कहा कि बाजार को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। कहा सभी लोग सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग जगहों पर निस्तारित करें, जिससे अस्पताल आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और बाजार में गंदगी न फैले। इस अवसर पर पुष्कर रावत, अतुल भट्ट, धूम सिंह आदि मौजूद थे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->