जखोली मे कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का हुआ शुभारंभ-Agriculture Industrial and Tourism Development Fair inaugurated in Jakholi

खबर शेयर करें:

 रामरतन सिह पवांर/जखोली

जखोली मे कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का हुआ शुभारंभ।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा किया गया मेले का विधिवत उद्घाटन।

जखोली-विकासखंड जखोली मे पाॅच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ  हो गया है मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह पवांर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईश्वरी सिह बिष्ट हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व राज्य मंत्री हरि सिह चौधरी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र ‌शाह की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही नेता प्रतिपक्ष द्वारा उत्तराखंड पृथक राज्य की नींव रखने वाले व आन्दोलनकारी  स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी,व वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी की मूर्तियो ‌का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम के शूरुआती दौर मे जखोली के ओंकारानंद हिमालयन मांटेसरी विद्यालय के द्वारा स्वागत गान गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया, साथ ही मुख्य अतिथि के जखोली के प्रमुख प्रदीप थपलियाल द्वारा अभिनंदन पत्र भेट किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने मेले लगे सरकारी स्टालो का भी निरीक्षण किया। 
मेले के शुभ अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि मेले हमारी धरोहर है और इस संस्कृति को हमे बचा रखना है उन्होंने स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी को याद करते हुए उनके द्वारा किये गये एतिहासिक कार्यो का वर्णन अपने ‌सम्बोधन मे किया। साथ ललूड़ी के रहने ‌वाले बीर भड़ शिरोमणि माधो सिंह भंडारी को याद करते हुए इनके द्वारा जखोली का नाम देश के इतिहास मे गौरांवित किया जखोली कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले  महिला मंगल दलो व सांस्कृतिक कलाकार करिश्मा शाह व रोहन भारद्वाज  द्वारा भगतू मामा रोटी कू बैलण,खुटी रड़ी गै जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
      इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भंडारी,अजय पुंडीर, जेष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पवांर, कनिष्ठ प्रमुख कविन्द्र सेमवाल राजेन्द्र सेमवाल, लक्ष्मण सिह रावत, अर्जुन सिह गहरवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष नेगी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->