रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, दिवाली जेल में मनेगी

रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, गिरधारी लाल साहू गिरफ्तारी, गिरधारी साहू झांसी से गिरफ्तार, रेखा आर्या मामला, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,
खबर शेयर करें:

 

मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, दिवाली जेल में मनेगी।

मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, दिवाली जेल में

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस पिछले करीब 25 दिनों से लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी को झांसी से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अब गिरधारी लाल साहू की दिवाली जेल में ही मनने की संभावना है। मामले को लेकर देहरादून पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी और विवेचना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

इस पूरे प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलोनी की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीते 15 अक्टूबर को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि साहू ने विवाह के समय अपनी पहली शादी की बात छिपाई थी। इसके बाद वह लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।

मंत्री की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर उन्हें अपनी कंपनियों से बाहर कर दिया तथा इसके लिए उनके जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया। पुलिस अब इन आरोपों से जुड़े साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है। झांसी से हुई इस गिरफ्तारी को मामले की विवेचना में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पुलिस की आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई से संबंधित अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->