वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का आकस्मिक निधन

श्रीनिवास पोस्ती का आकस्मिक निधन,
खबर शेयर करें:

 

केदारघाटी में शोक की लहर: वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित और BKTC सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का आकस्मिक निधन।

रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ: केदारनाथ धाम के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित और बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती का रविवार को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। 76 वर्ष की आयु में उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी केदारघाटी और तीर्थ पुरोहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पोस्ती जी रविवार सुबह ही दिल्ली से अपने पैतृक गांव लमगौण्डी पहुंचे थे। वह आगामी महाशिवरात्रि पर्व के लिए बेहद उत्साहित थे और उन्हें ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचना था। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जानी है, जिसमें उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी।

श्रीनिवास पोस्ती जी को तीर्थ पुरोहित समाज की 'रीढ़ की हड्डी' माना जाता था। वह न केवल धार्मिक परंपराओं के ज्ञाता थे, बल्कि दो बार मंदिर समिति के सदस्य रहकर उन्होंने केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सौम्यता और संघर्षशीलता के कारण वह घाटी के हर वर्ग में लोकप्रिय थे।

"श्रीनिवास पोस्ती जी का जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उन्होंने सदैव पुरोहितों के हितों और केदारनाथ धाम की मर्यादा के लिए काम किया।"

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->