दुर्गा देवी मन्दिर दुर्गाधार में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

दुर्गा देवी मन्दिर दुर्गाधार में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
खबर शेयर करें:

 मानेंद्र कुमार (पप्पू)/चोपता रुद्रप्रयाग।

दुर्गा देवी मन्दिर दुर्गाधार में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

जन्माष्टमी को अंधकार के अंत और बुरी शक्तियों का जड़ से खत्म करने के प्रतीक रूप में मनाया जाता है।

रुद्रप्रयाग- तल्ला नागपुर क्षेत्र बोरा दुर्गाधार में मां दुर्गा देवी मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह व भक्ति के साथ मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत नवयुवकों द्वारा ढोलबाजों व भजनों साथ  विशेष झांकी के साथ किया गया अनुराग  नामक बालक  श्री कृष्ण की छवि में वेशभूषा में नवयुवकों के कंधों पर बैठकर  भजन नृत्य के साथ मंदिर परिसर  पहुंचे, सुंदर झांकी के साथ में भगवान कृष्ण जी के भजनों में सभी बच्चों महिलाओं ने नृत्य किया, मंदिर परिसर भक्ति मय हो गया, सभी महिलाओं और नवयुवकों ने पारंपरिक पोशाके पहनी हुई थी।


"हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की" भजनों  नारों से नवयुवकों ने कंधों में बैठाकर अनुराग नामक  बालक भगवान कृष्ण की छवि में सबसे ऊपर जाकर मटकी फोड़ी, मटकी फोड़ने के उपरांत भजनों के साथ महिलाओं व पुरुषों पर देवी देवता अवतरित हुए।

  कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व  प्रधानाचार्य प्रेम सिंह कठैत ने कहा जन्माष्टमी को अंधकार के अंत और बुरी शक्तियों का जड़ से खत्म करने के प्रतीक रूप में मनाया जाता है इस तरह के उत्सव हमारे बच्चों को हमारे देश का समृद्ध पौराणिक इतिहास सीखाते हैं, कार्यक्रम के अंत में आरती की गई, 

          मटकी फोड़ कार्यक्रम के शुभ अवसर पर, पूर्व  प्रधानाचार्य प्रेम सिह कठैत,  उप प्रधान बोरा हरीश सिंह गुसाई,महावीर सिंह गुसाई, अशोक सिंह गुसाई, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद सिंह गुसाई, मानेंद्र कुमार, जीतपाल सिंह गुसाई, सुरेंद्र सिंह नेगी, रणवीर कठैत, कुशाल सिंह गुसाई, वीरपाल सिंह गुसाई, मदन सिंह गुसाई, सुखवीर  गुसाई,राखी गुसाई, सावित्री गुसाई, कुलदीप गुसाई, मनमोहन गुसाई, मानमेंद्र गुसाई, ग्राम सभा सहित क्षेत्र के सभी माताएं बहने बच्चे बड़े बुजुर्ग उपस्थित रहे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->