ममता बनर्जी अपनी ही सरकार से लगा रही न्याय की गुहार

ममता बनर्जी अपनी ही सरकार से लगा रही न्याय की गुहार
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।

ममता बनर्जी अपनी ही सरकार से लगा रही न्याय की गुहार।

खुद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री फिर भी महिला डॉक्टर के साथ हुई हेवानित को छुपाने को ममता बनर्जी सड़कों पर।

विपक्ष के कुनबे में विद्रोही ओर बुलन्द आवाज़ भी ममता दीदी की ही होती। जो ममता केंद्र सरकार को धमकाने का माद्दा रखती है वह अपनी सरकार से न्याय की गुहार लगा रही कहीं ये प्रपंच दरिंदो को बचाने के लिए तो नही है।

 इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री  कलकत्ता मे एक महिला डाक्टर के साथ हुई हैवानियत के विरोध मे सड़को पर उतरी। मुख्यमंत्री मंत्री की माँग थी कि पीड़िता को  न्याय मिले।

लोगो की जान बचाने के लिए जो डाक्टर दिन रात एक करके अपनी ड्यूटी करते है, उस जीवनदाता के साथ दरिंदो द्वारा इतनी बड़ी शर्मसार घटना को अंजाम देना पूरे भारत के लिए बड़े ही झकझोर कर देने वाली बात है। यह कैसी आजादी है जो कि कोई भी लड़किया बाहार नहीं निकल सकती हैं।

आपको बंगाल के एक घटनाक्रम से अवगत करा दे कि लोगो की जान बचाने के लिए एक महिला डाक्टर  ड्यूटी पर थी। लेकिन वो दरिंदों से अपने को खुद बचा नही पायी।

दरिंदों ने उसके साथ ऐसी घिनौनी हरकत की कि उसके पिता ने उसे नग्न अवस्था मे फर्श पर पड़ा हुआ पाया।उसकी कूल्हे की हड्डी टूटी हुई थी, हाथ, पैर विकृत पड़े थे और उसके आँखों मे चश्मे के काँच टूटे हुए थे, आँखों से लगातार खून बह रहा था।

मृतक लड़की के पिता का ये कहना है कि दरिंदों ने मेरी बच्ची के दोनो टाँग को चीर कर रख दिया था। इसके साथ एक नही कई लोगों ने रेप किया। महिला डाक्टर के शरीर पर कोई कपड़ा भी नही था, तथा उसके दोनो पैर दाहिने एंगिल मे पड़े हुए थे। एक पैर बैड के ऊपर और एक पैरा बैड के उस तरफ पड़ा था। डाक्टरों के कहने के मुताबिक उसके साथ 125 बार बलात्कार किया गया।

अब सवाल इस बात का है कि ममता बनर्जी न्याय किससे माँग रही, क्योंकि। उस राज्य की मुख्यमंत्री वो खुद है, राज्य गृह मंत्री वो खुद है। और तो और स्वास्थ्य मंत्री भी अपने आप है तो फिर वो किससे न्याय मांग रही है।

आपको जानकर हैरानी होगी की राज्य की सीएम मामले में कोई एक्शन लेने की जगह प्रदर्शन कर रही हैं। ममता बनर्जी ने शुक्रवार 16 अगस्त को कोलकाता में एक विरोध रैली का नेतृत्व किया। ममता बनर्जी के साथ उनकी पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रदर्शन ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है। लोगों का कहना है कि राज्य की मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सभी खुद ममता बनर्जी हैं। एक्शन खुद ममता बनर्जी को लेने है, लेकिन कार्रवाई करने की जगह वो प्रदर्शन कर रही हैं। इस मामले में ममता सरकार की नाकामी पर कोलकाता हाई कोर्ट ने उनकी टीएमसी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है।

बंगाल में कत्लेआम ओर अन्य हिसंक घटनायें लगातार होती रहती हैं। विपक्ष के कुनबे में विद्रोही ओर बुलन्द आवाज़ भी ममता दीदी की ही होती। जो ममता केंद्र सरकार को धमकाने का माद्दा रखती है वह अपनी सरकार से न्याय की गुहार लगा रही कहीं ये प्रपंच दरिंदो को बचाने के लिए तो नही है। 

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->