रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो
बच्चेदानी की जन्मजात विसंगति का सफल आपरेशन कर माँ और बच्चे को चिकित्सको ने नया जीवन।
जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग डाक्टरों की टीम द्वारा किया गया महिला गर्भवती महिला का सफलतम आपरेशन।
रुद्रप्रयाग- जनपद चमोली के जोगत गाँव की रहने वाली 23 बर्षीय गर्भवती महिला शशी देवी पत्नी सुनील सिह को जिसका प्रसव कराने के लिए 9 अप्रैल को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग मे भर्ती करवाया गया। जब महिला के भर्ती कराने के बाद काफी समय बीत जाने के बाद सामान्य प्रसव नही हुआ तो तब डाक्टर संजीव कुमार कटारा ने जिला अस्पताल मे भर्ती शशि देवी का आपरेशन करने का फैसला लिया।
आपरेशन के दौरान बच्चेदानी की इस जन्मजातविसंगति(unicrnuate uterus) का पता चला, अमूमन इस तरह के केसो मे माँ और बच्चे यानी दोनो को ही जान का खतरा बना रहता है।अब ऐसी स्थिति मे आपरेशन होना अतिआवश्यक था,जिससे कि अब डाक्टर संजीव कटारा के सामने बच्चे की जान के खतरे के साथ- साथ बच्चेदानी को भी बचाने की चुनौती थी, जिससे कि उन्होंने अपनी काबिल टीम के सहयोग से महिला का आपरेशन किया जो कि परी तरह सफल रहा।अब जच्चा बच्चा दोनो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आपरेशन जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजीव पाल, डाक्टर संजीव कुमार द्वारा किया गया इस टीम मे शामिल हिमानी उपाध्याय, डाक्टर डोरियाल, डाक्टर मौनिका, डा० निधि, पुष्पा, संगीता, बविता आदि शामिल थे।