महायज्ञ के प्रधान आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल के सानिध्य मे मंत्रोच्चार के साथ 9 दिन तक हवनकुंड मे दी गयी लक्ष्य आहुति

धनेश्वर महादेव मन्दिर के यज्ञ मे शामिल महायज्ञ के प्रधान आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल के सानिध्य मे मंत्रोच्चार के साथ 9 दिन तक हवनकुंड मे दी गयी ल
खबर शेयर करें:

 रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो

धनेश्वर महादेव मन्दिर के  यज्ञ मे शामिल महायज्ञ के प्रधान आचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल के सानिध्य मे मंत्रोच्चार के साथ 9 दिन तक हवनकुंड मे दी गयी लक्ष्य आहुतियां।

जखोली- धाँन्यू के धनेश्वर महादेव मंदिर में  चल रहे 9 दिवसीय महायज्ञ के अंतिम दिवस यज्ञ के प्रधान आचार्य श्री राजेश्वर थपलियाल से धनेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ परम्परा के बारे में जानकारी लेने पर द्वारा बताया गया कि जगनपुरुष का महायज्ञ में महत्वपूर्ण स्थान है। इस बावत उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अग्नि की माता का नाम आरूणी व पिता का नाम वरूण व अग्नि का गोत्र सांडिल्या था। जो कि जगपुरूष यज्ञपति के नाम से भी जाना जाता है। 

यज्ञ के प्रधानाचार्य राजेश्वर प्रसाद थपलियाल ने बताया कि सर्वप्रथम धनेश्वर महादेव मे इससे पूर्व यज्ञ का आरम्भ सन 1976 मे किया गया था जिसको हम सम्वत 2033 से जान सकते हैं। इससे पूर्व 19 दिन का हवन धनेश्वर मन्दिर मे किया जाता था, लेकिन समय के अभाव के चलते धीरे धीरे इस यज्ञ को नौ दिवसीय का कराया जाने लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि धनेश्वर महादेव मंदिर मे अनादि काल से प्रति 12 वर्ष से यह महायज्ञ की प्रथा चिरन्तर चल रही है।

जिसमे कि 21 आचार्यों के द्वारा भाग लिया जाता है। जिसमे कि यज्ञ के प्रधानाचार्य थपलियाल बन्धु, बह्मा का पद मंमगाई बन्धु, भद्राचार्य का दायित्व नैथानी बन्धु, बड़ोनी बन्धु व आचार्य भट्ट बन्धु, नौटियाल व सकलानी आदि आचार्य निभा रहे है।

यह यज्ञ विश्व शान्ति के लिए देवशक्तियों को जागृत करने के लिए किया जाता है यही तो हमारी सनातन धर्म,संस्कृति की पहचान है।

इस अवसर पर यज्ञ के प्रधानाचार्य श्री राजेश्वर प्रसाद थपलियाल, विनोद प्रसाद थपलियाल, रामप्रसाद मंमगाई, विजेन्द्र मेवाड़, किशन सिह प्रधान धूम सिह राणा नेगी ,रघुवीर सिह राणा,शिवराज सिह नेगी, सरत सिह गहरवार, भगत सिह पुण्डीर, मालचंद सिह रावत, सहित क भक्तगजन उपस्थित थे

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->