मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में किया धुंआधार प्रचार प्रचार।
टनकपुर। उत्तराखण्ड में उप चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, तो चुनाव प्रचार भी खासा जोर पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को टनकपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रचार किया। उन्होंने शारदा घाट से लेकर चंदनी गांव तक कई जनसभाएं कीं। अपने सम्बोधन में इस दौरान धामी ने उपस्थित मतदातओं से कहा कि आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बने, इसके लिए मुख्यसेवक के रूप में मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगा।
आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा घाट में गंगा आरती और पूजा अर्चना करने के बाद गौमाता को भोजन ग्रास देकरचुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी सभाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने अम्बेडकर नगर, मनिहागोठ, अंबेडकर नगर, फागपुर, चंदनी में सभाएं कीं।
धामी ने मतदाताओं से 31 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की व साथ ही कहा कि 31 मई को उत्सव दिवस के रूप में मनाएं। आपका एक एक वोट यहां के विकास के लिए है। क्षेत्र की उन्नति और प्रगति के लिए है। एक एक वोट विकास की गति बढ़ाने के लिए है व यह चुनाव जनता का है।
उत्तराखंड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की यात्रा उनकी व्यक्तिगत नहीं है। ये सामुहिक यात्रा है। ये हमारा सबका अपना काम है। इस दैरान उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विकास व बाढ़ राहत के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही टनकपुर शहर का चहुमुखी विकास करने की बात कही।
इस अवसर पर निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, महिला नेत्री दीप्ति रावत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, उर्मिला चंद, विध्या जुकरिया, जसवंत सिंह उर्फ बब्बू भाई, अमजद हुसैन, दीपक रजवार, हरीश भट्ट, शशांक गोयल, धर्मानंद पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।