रामरतन पवांर/गढ़वाल ब्यूरो।
अग्निवीर भर्ती को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उठाये गम्भीर सवाल।
रक्षा राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट से की अग्निवीर भर्ती परीक्षा जाँच की माँग।
कोटद्वार मे 19 अगस्त से होने वाली अग्निवीरो की भर्ती रैली मे पहुँचे सैकड़ो नौजवानों ने सेना भर्ती मे चल रहे अनिमितताओं के चलते भारी आक्रोश जताया है । विदित हो कि 2019 से यानी कोरोना काल से लेकर इन तीन सालो के अन्दर कोई भर्ती नही करायी गयी,यानी लगातार जो बेरोजगार नौजवान सेना मे भर्ती होकर देश की सेवा करना चहाते थे वे नौजवान दृढ़ संकल्प को लेकर लगातार रात दिन दौड़ भाग कर रहे थे आज उन नौजवानों को सेना भर्ती के दौरान हो रहे अनिमितताओं का दंश झेलना पड़ रहा है।जो अनिमितताए लगातार सोशल मीडिया पर जारी हो रही है।
आपको बता दे कि इन तमाम अनिमितताओं को लेकर प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एंव संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भी सेना भर्ती के दौरान अनिमिताताए होने की बात कही। उन्होंने कोटद्वार मे हो रही अग्निवीरो भर्ती मे युवाओ को रही व्यावहारिक कठिनाइयों का संज्ञान लेते हुए रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से इस बावत दूरभाष से बात कर इसकी जांच करने का अनुरोध किया।उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती के दौरान राज्य के
300 सौ बच्चों को एक साथ दौड़ाया जा रहा है,और उसमे से भी मात्र 8से 10 युवाओं को लिया जा रहा।
बल्कि यही ही नही शारीरिक मे पूर्व मे ओसतन 300 मे से 60 का चयन किया जाता था।महाराज ने बताया कि कोटद्वार मे 19 अगस्त से और 31 अगस्त तक बी आर ओ लैंसडाउन अग्निवीरो की भर्ती करा रहा है,भर्ती होने वाले युवाओ का कहना है कि भर्ती के दौरान नियमो की अनदेखी की जा रही है 1600 सो मीटर दौड़ के लिए 5:40 सेकेंड का समय रखा गया था लेकिन वे दौड़ को मात्र 5 मिनट मे समाप्त कर दे रहे है।
उत्तराखंड के युवाओं के लिए 163 सेन्टीमीटर लम्बाई है जो कि पूर्व थलसेना अध्यक्ष स्व० जनरल विपिन रावत ने उत्तराखंड के लिए करावायी थी लेकिन भर्ती होने आये युवाओं की लम्बाई अब 170 सेन्टीमीटर ली जा रही है।
जो कि मानको के विपरीत है। कैविनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से कहा कि इस तरह की विसंगतियों को देखकर तमाम युवा निराश होकर अपने घरो को लोट रहे है।
इसलिए अग्निवीर योजना के तहत होने वाली भर्ती की जाँच की जाय।



