आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी कार्यक्रम का आयोजन।
कृषकों की तकनीकि समस्या के समाधान हेतु गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।
पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों की मुख्य समस्या तकनीकि के अभाव में खेती करने से फसल उत्पादन लागत से भी कम उत्पादन होना सबसे बड़ी समस्या रही है।
यहां बसने वाले किसान भी पारंपरिक खेती से नही हटना चाहते हैं। इसका मुख्य कारण खेती का रकबा कम और बिखरी हुई खेती, भौगोलिक विषमता आदि का होना भी मुख्य कारण है। किसान सुविधा के नाम पर अभीतक सरकारों के द्वारा पूर्व समय मे पर्याप्त प्रयास नही किये गए।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत खेती किसानी से जुड़े लोगों के लिए खेती रोजगार का साधन बने।
किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी के अंतर्गत 26 अप्रैल 2022 को प्रातः 11:00 बजे से कृषि विज्ञान केंद्र काफालीगैर बागेश्वर में एक बृहद किसान।
मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में पारम्परिक खेती, खेती के लिए कृषि यंत्रीकरण, कृषि पद्धति एवं तकनीकी तथा उदीयमान तकनीकी आदि विषयों के सम्बंध में एवं कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु गोष्ठी आयोजित कर वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता आदि विभागों एवम स्वयं सहायता समूहों के साथ साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों के द्वारा अपने स्टोल लगाकर कृषि निवेशों एवम विभिन्न फसलों के उत्पाद आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।
सूचना स्रोत- श्री धीरज बिष्ट