वीर शिरोमणि माधोसिंह भण्डारी जी की 427 वीं जयंती पर भव्य इगास कार्यक्रम।
500 भेलू (ज्वलनशील लकड़ी से तैयार) का होगा अद्भुत प्रदर्शन।
वीर भड़ माधो सिंह जिनका इतिहास वीरता और कुशल अभियंता के साथ ही अपनी प्रजा के हित के लिए अपने पुत्र की बलि देना रहा है।
देश की सीमाओं का विस्तार करके तिब्बत देश के थोलिंग मठ तक जीतकर हूणों को इस कदर जीते जी भयभीत रखा कि वो चौसिंग्या खाडू को कर के रूप में जमा करने आते थे यह कर उन्हें आज भी माधो सिंह की वीरता की यादें बरबस दिला देती होगी।
इसी क्रम में वीर भड़ माधो सिंह की जयंती के मौके पर जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के ललूड़ी गावँ में कई जोड़ी ढोल- दमाऊं, मशकबीन व रणसिंग्या की थाप पर मंडाण का आयोजन किया जा रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनाँक 4 नवंबर 2022 को रात्रि 8.00 बजे गढ़वाली फिल्मों के सुपरस्टार बलदेव राणा जी के निर्देशन में वीरांगना समूह की बहिनों द्वारा "वीर भड़ माधोसिंह भण्डारी नृत्य नाटिका व झुमैला व लोकगायक विक्रम कप्रवाण जी द्वारा वीर भड़ माधोसिंह भण्डारी की वीरता का गीत गायन।