वाहन दुर्घटना में 6 लोग हुए घायल

वाहन दुर्घटना में 6 लोग हुए घायल,पहाड़ में वाहन दुर्घटना के कारण में एक कारण नींद आना, लम्बी दूरी की सवारी बिठाना ओर एक चालक का होना दुर्घटना,
खबर शेयर करें:

 पंकज नेगी/ कोटद्वार

वाहन दुर्घटना में 6 लोग हुए घायल।

आज सुबह लगभग पौने सात बजे दुग्गड्डा गुमखाल मोटरमार्ग पर दैवीखाल के पास वाहन खाई में गिर गया। वाहन में 6 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर गुमखाल ओर दुग्गड्डा पुलिस चौकी से बचावदल उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट के नेतृत्व में राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई से घायलों को निकालने के बाद घायलों को 108 सेवा के माध्यम से कोटद्वार अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन दिल्ली से पाबो जा रहा था और चालक को देवीखाल के समीप नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घायल व्यक्तियों के नाम-

1- सत्ये सिंह (वाहन चालक) निवासी खोलीधार पौड़ी गढ़वाल।

2- पंकज सिंह निवासी चपलोड़ी पौड़ी गढ़वाल।

3- सुरेंद्र सिंह निवासी चौरासी नोठा पौड़ी गढ़वाल।

4- कर्ण सिंह निवासी निवासी चपलोड़ी पौड़ी गढ़वाल।

5- राजेश्वरी नेगी निवासी चौरासी नोठा पौड़ी गढ़वाल।

6-  सुरेंद्र सिंह  निवासी नोठा पौड़ी गढ़वाल।

खबर पर प्रतिक्रिया दें 👇
खबर शेयर करें:

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ें-

WhatsApp पर हमें खबरें भेजने व हमारी सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें -

यहां क्लिक करें----->