राजेश भट्ट- रुद्रप्रयाग
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग शिफ्ट होने के विरोध में दूसरे दिन भी धरना स्थल पर जमें रहे आंदोलनकारी।
रुद्रप्रयाग। आज जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग को माधव आश्रम अस्पताल कोटेश्वर में आर्थोपेडिक एवं e.n.t. विभागों को स्थानांतरित करने के विरोध में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा जिला चिकित्सालय के प्रशासन के द्वारा विभागों को कोटेश्वर अस्पताल में हस्तांतरित कर दिया गया है तथा ओपीडी भी शुरू कर दी है सीएमएस डॉ मनोज बडोनी पहले ही कह चुके हैं की जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार जिला चिकित्सालय को कोटेश्वर अस्पताल में विभागों को शिफ्ट कर दिया जा रहा है।
वहीं क्षेत्र की जनता का कहना है की जनता की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है ग्रामीणों को कोटी शहर जाने में पहले ही गाड़ी नहीं मिलती है अगर कोई मरीज को अस्पताल जाना है तो गाड़ी बुक करनी पड़ेगी जिसका उसके तमिलदरोको अतिरिक्त बहन करना पड़ेगा।
नगर पालिका रुद्रप्रयाग के द्वारा दो बसों का संचालन किया गया लेकिन 1 साल के बाद ही उनके पहिए थम गए तथा गाड़ी खराब होकर खड़ी हो गई नगर पालिका के द्वारा इन बसों के संचालन के लिए धनराशि नहीं है यानी घाटे में चल रही है। सभासद संतोष रावत का कहना है कि सभी दलों को तथा क्षेत्र की जनता को एक मंच पर आकर आंदोलन की रूपरेखा तय करनी चाहिए। जिससे अस्पताल शिफ्ट करने से जनता को बाद में पछताना न पड़े इसलिए सभी को आकर सोचना चाहिए कि यह आंदोलन गलत है या सही।

